• Mon. Feb 16th, 2026

पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी से की मुलाकात

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 27, 2023

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव । पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त प्रभारी गुलाम अहमद मीर से 24 अकबर रोड नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रभारी से शिष्टाचार मुलाकात किया।
इस दौरान योगेंद्र साव ने प्रभारी को बधाई दिया साथ ही झारखंड की वर्तमान राजनीतिक हालात पर विस्तृत चर्चा करते हुए संगठन की मजबूती पर भी वार्ता कीया । आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने की भी बात की गई | योगेंद्र साव द्वारा बड़कागांव विधानसभा की समस्याओं पर भी प्रकाश डाला गया जिसमें विस्थापन आयोग का गठन करना, स्थानीय नीति, एवं आंदोलन के दौरान हुए मुकदमो का निष्पक्ष जांच करने से संबंधित बातचीत हुई | दोनों के बीच हुई मुलाकात के दौरान पार्टी को मजबूती प्रदान करने के संबंध में आवश्यक कदम उठाने का भी विचार विमर्श हुआ। इस दौरान पूर्व मंत्री ने प्रभारी को गुलदस्ता भेंट कर जल्द झारखंड आने का न्योता दिया ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *