

पंकज ठाकुर

बड़कागांव। झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री सदस्य किशोर राणा शनिवार को केंद्रिय सचिव सह हजारीबाग जिला संयोजक प्रमुख संजीव कुमार बेदिया को पत्र लिखकर अपना त्यागपत्र दिया। श्री राणा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के सभी पदों व प्राथमिकी सदस्यता से इस्तीफा दिया। तथा त्यागपत्र को लेकर श्री राणा ने पत्र के माध्यम से अपने नीजि व्यवस्था बताईं। लेकिन श्री राणा ने त्यागपत्र के कुछ ही घंटे के बाद रांची भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में शिवलाल महतो के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुएं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भाजपा की पट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किए। श्री राणा ने बताया कि 2002 में शिवलाल महतो के नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हुआ था और निस्वार्थ भाव निरंतर 22 वर्षों तक झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी को सेवा दिया। वहीं किशोर राणा के अलावे भाजपा में शामिल होने वाले में से

बड़कागांव पूर्वी पंचायत के पूर्व मुखिया कैलाश राणा, झामुमो पूर्व प्रखंड सचिव सह 20 सूत्री सदस्य बासुदेव यादव, झामुमो बादाम पंचायत अध्यक्ष अशोक गुप्ता,20 सूत्री सदस्य पवन तुरी, पूर्व पंचायत सचिव सोहेल अख्तर, केरेडारी पूर्व प्रखंड सचिव सह 20 सूत्री सदस्य चंद्रिका रजक,20 सूत्री सदस्य वकील राणा इत्यादि दर्जनों लोग शामिल थें।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
