• Wed. Mar 4th, 2026

पुलिस ने अज्ञात लड़की का शव किया बरामद,इलाके के लोग सहमे,आखिर कैसे होंगे लड़कियां सुरक्षित।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 28, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

नवादा -: बिहार में लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहा है। इसी क्रम में नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के व भीखमपुर गांव के पहाड़पुर ओला सेट एक खेत से खून से लटपट एक अज्ञात लड़की का शव बरामद किया। लड़की के शरीर के विभिन्न जगहों पर जख्म का निशान पाए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान करने में जुट गई। रजौली डीएसपी पंकज कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि अकबरपुर थाना क्षेत्र के भीकमपुर गांव के पहाड़ पुर टोला से सेट एक खेत में एक अज्ञात लड़की का शव पड़ा है घटना की सूचना मिलते ही अकबरपुर थाने की पुलिस ने दलबल के साथ घटना सर पर पहुंची साथ ही रजौली डीएसपी पंकज कुमार ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई। उन्होंने बताया बताया कि लड़की के शरीर पर कई जख्म के निशान पाए गए हैं इसकी हत्या कहीं और की गई है सब को छुपाने के लिए यहां पर लाकर शव फेंक दिया गया है फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *