• Tue. Mar 31st, 2026

पुटकी भागा रोड पर स्ट्रीट लाईट की सुविधा बहाल होने पर धनलाल दुबे ने उपायुक्त को दी  बधाई 

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Mar 17, 2024

 

पुटकी :- जानता दल (यू) धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे ने शनिवार को पुटकी भागा रोड से बोर्रगढ़ पुल तक स्ट्रीट लाइट की सुविधा देने पर धनबाद के उपायुक्त महोदय को बधाई संदेश ज्ञापन दिया गया ।

crescent ad

जदयू के नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे ने बताया की दिनांक 11.11.2022 को उपायुक्त को ज्ञापन देकर यह मांग किया थे कि पुटकी भाग रोड में स्ट्रीट लाइट की सुविधा नहीं होने से लोगों के आवागमन को लेकर खासकर महिलाओं को बहुत दिक्कत हो रही थी इस विषय की जानकारी को देते हुए पुटकी से भागा मोड तक स्ट्रीट लाइट लगाने का मांग किया था जिसमें पुटकी से बोरागढ तक स्ट्रीट लाइट का काम किया जा रहा है ।

श्री दुबे ने आगे कहा की उपयुक्त से आगे मांग करता हूँ कि यथाशीघ्र बोरागढ से भागा पुस बंगला चौक तक भी जल्द से जल्द स्ट्रीट लाइट लगाई जाए जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा हो सके और परेशानियों का सामना न करना पड़े।इसको लेकर उपायुक्त को बधाई दी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *