• Wed. Feb 25th, 2026

पुटकी बाउरी पट्टी में पुलिस का छापा,35 लीटर महुआ शराब बरामद,आरोपी फरार

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 25, 2024

 

पुटकी: पुटकी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुटकी बाउरी पट्टी में पुलिस ने अवैध महुआ शराब के विरुद्ध एक और बड़ी कार्रवाई की है।जिसमे टिंकू बाउरी, पिता स्वर्गीय राधा बाउरी के घर पर छापामारी कर लगभग 35 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद किया है।पुटकी पुलिस की इस करवाई ने शराब कारोबारियों के रोंगटे खड़ा कर दिया है। इस सदर्भ में पुटकी थाना प्रभारी सह निरीक्षक मनोहर करमाली ने बताया कि छापेमारी के दौरान टिंकू बाउरी मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश जारी है और उसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, टिंकू बाउरी के विरुद्ध पहले भी अवैध शराब के व्यापार से संबंधित शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस ने इन सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई की है। और आगे भी अवैध शराब के कारोबार पर सख्ती से नजर रखी जा रही है। एवं इस फौरी कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की सराहना हो रही है। वही पुलिस ने फरार शराब बिक्रेता टिंकू बाउरी को जल्द ही पकड़कर सलाखों के पीछे भेजने का आश्वासन दिया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *