
रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

पुटकी :-माननीय सर्वोच्च न्यायालय के अनुसूचित जाति एवं जनजाति आरक्षण में वर्गीकरण लागू करने के फैसले के खिलाफ शांति पूर्वक दलित-आदिवासी संगठनों के द्वारा पुटकी केंदुआ के क्षेत्रों में भारत बंद का असर बुधवार को देखा गया ।

आंदोलनकारी पुटकी कोलियरी गेट समीप धनबाद बोकारो मेन सड़क को क़रीब 2 घंटे छोटे-बड़े गड़ियो को रोक चक्का जाम कर किया ।वही केंदुआ में भी मेन सड़क जाम कर बंद का समर्थन किया गया । जिससे छोटी – बड़ी गाड़ी सड़क पर लंबी क़तार लग गई । एम्बुलेंस व अवश्य गड़ियो को रोका नहीं गया । पुटकी क्षेत्रों में बंद का असर आंशिक रूप से रहा सभी दुकाने व बैंक खुली देखी गई , पुटकी में सभी दुकाने , बैंक एटीएम ,सीएसपी खुली रही । चक्का जाम समाप्त के बाद पहले की तरह सड़को पर यातायात बहाल हुई । चक्का जाम में पुलिस मुस्तेद दिखी ।
इस वजह से भारत बंद का किया गया था ऐलान 👇
दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने एससी-एसटी आरक्षण में वर्गीकरण को लेकर फैसला सुनाया है। जिसमें अदालत ने कहा है कि सभी एससी-एसटी जातियां और जनजातियां एक समान वर्ग नहीं हैं। कुछ जातियां अधिक पिछड़ी हो सकती हैं। जो पिछड़ी हैं उनके लिए राज्य सरकारें एससी-एसटी आरक्षण का वर्गीकरण (सब-क्लासिफिकेशन) कर अलग से कोटा निर्धारित कर सकती है। ऐसा करना संविधान के आर्टिकल-341 के खिलाफ नहीं है। पर इसमें भी राज्य सरकार को दो शर्तों का ध्यान रखना होगा। पहला एससी के भीतर किसी एक जाति को सौ फीसदी कोटा नहीं दे सकती और दूसरा कोटा तय करने से पहले उनकी हिस्सेदारी का पुख्ता डेटा होना चाहिए। वहीं
केंदुआ में भारत बंद को लेकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय के लागू फैसले के विरुद्ध लोग नारे लगाते रहे इस दौरान यहां बंद का असर सफल रहा केंदुआ बाजार केंदुआपुल,मुख्य मार्ग पूरी तरह से बाधित रही एवं खानपान व् दवा दुकान को छोड़ सभी दुकाने बंद देखी गई। केंदुआ में आंदोलनकारी जोरदार विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। मौके पर कमलेश कुमार पासवान,श्री राम चौरसिया, चन्द्रदेव यादव सूरज कुमार पासवान,विनोद पासवान ,अन्नु पासवान,संजीत कुमार,सुखदेव प्रसाद,शिला देवी,नीलू बाउरी,इत्यादि के अलावे हजारो लोग मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
