• Fri. Feb 27th, 2026

पीवी एरिया के क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक से पदनाम सुधार करने की मांग। मानिक राम फरिश्ता

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 22, 2022

 

केंदुआ। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड की पीवी एरिया में सुरक्षा प्रहरी के पद पर कार्यरत कर्मी मानिक राम फरिश्ता ने अपने पदनाम में हुई हेरा फेरी की सुधार को लेकर आवश्यक कागजात संलग्न कर क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक को लिखा पत्र। उन्होंने क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक पीवी क्षेत्र को अपने लिखे पत्र में कहा है कि मैं कंपनी में बहाली के समय से ही पदनाम सहित सुरक्षा प्रहरी के पद पर कार्य करता आ रहा हूं। और मेरा कर्मी संख्या 61195171 है। एवं मुझे कंपनी में पूर्व से पदनाम के मुताबिक वेतन का भुगतान होत रहा है जो वर्तमान समय में इस वर्ष 2022 फरवरी माह से कार्यालय लिपिकों की लापरवाही के कारण मुझे जनरल मजदूर पदनाम का पैसा मेरा वेतन पर्ची के द्वारा भुगतान किया जा रहा जो काफी गलत है। जबकि मैं इस संबंध में कई बार कार्यालय लिपिकों को मौखिक तौर पर पदनाम सहित पैसा का वेतन पर्ची में सुधार करने का निवेदन कर चुका हूं किंतु अब तक किसी प्रकार की करवाई नहीं की गई है। और मुझे हरिजन जाति समझकर कार्यालय द्वारा टह लाया जा रहा है जिससे मुझे प्रत्येक माह होने वाले वेतन का भुगतान में भारी क्षति हो रही है। उन्होंने अपने लिखे पत्र में क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक से प्रार्थना करते हुए उपरोक्त बातों पर ध्यान देने एवं जांच पड़ताल कर पदनाम सुधार करने हेतु आगे की कार्रवाई करने की मांग की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *