
अंतर्कथा प्रतिनिधि

जमुई झाझा-: पीएम विश्वकर्मा योजना में 18 प्रकार के व्यवसाय से जुड़ी कार्य होगी। इस प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना को लेकर प्रखंड कार्यालय के सभागार में बीडीओ रविजी की अध्यक्षता में पंचायत के मुखिया,पंचायत सचिव के बीच एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में बीडीओ ने उपस्थित मुखिया,पंचायत सचिव को जानकारी देते हुये बताया कि इस योजना में 18 प्रकार के व्यवसाय से जुड़ी कार्य है,जिसमें कुम्हार,दर्जी,मोची,कारपेंटर आदि शामिल है। इस योजना का लाभ लेने वाले लोगों को केंद्र सरकार के द्वारा ऋण भी मुहैया करवाया जा रहा है ताकि जो भी लोग इस योजना मे चयनित होगें उन्हे अपने व्यवसाय को बढ़ावा देने कामगार साबित होगा। इस योजना से जुड़ने के लिये सबसे पहले लोगों को आॅनलाइन आवेदन भरा जायेगा उसके बाद पंचायत के मुखिया,पंचायत सचिव के द्वारा आवेदन वेरिफाई होने के बाद जिला स्तर पर स्क्रीनिंग की जायेगी। बीडीओ ने उपस्थित मुखिया,पंचायत सचिव से कहा कि वैसे लोग पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत कोई भी कार्य के अपना फार्म भरवाना चाहते है तो उसकी मदद करे और लोगों के बीच इस योजना के बारे में भी विस्तृत जानकारी देकर लोगों को इस योजना का लाभ लेने के लिये प्रेरित करे। बैठक में इस योजना से जुड़ी अन्य कई बिंदुओ पर भी चर्चा की गई।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
