
सरायकेला – सरायकेला- खरसावां जिले के बेरोजगार युवाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने तथा स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) में आगामी 18 मई से संस्थान द्वारा पोल्ट्री फार्म (मुर्गी पालन) के साथ-साथ देसी मुर्गी पालन का भी विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है।

यह प्रशिक्षण पूरी तरह से निशुल्क (Free) होगा, जो भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है।

संस्थान के अनुसार, इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के जरूरतमंद युवक और युवतियां भाग ले सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
प्रशिक्षण की पूरी अवधि के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को संस्थान की ओर से कई सुविधाएं बिल्कुल मुफ्त प्रदान की जाएंगी, जिनमे
निशुल्क भोजन और सुरक्षित छात्रावास (रहने की व्यवस्था)
प्रशिक्षण के लिए विशेष ड्रेस
पढ़ाई के लिए आवश्यक किताबें और कॉपियां (नोटबुक)।
प्रशिक्षण कुल 12 दिनों का होगा। क्लास सुबह 9:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों द्वारा मुर्गी पालन, उनके रख-रखाव, बीमारियों से बचाव और व्यवसाय प्रबंधन से जुड़ी सभी व्यावहारिक जानकारियां विस्तार से सिखाई जाएंगी।
स्वरोजगार अपनाकर आर्थिक रूप से सशक्त होने की इच्छा रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी समय पर संस्थान से संपर्क कर इस निशुल्क प्रशिक्षण का लाभ उठा सकते हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
