
रिपोर्ट:-विकास सिन्हा
गिरिडीह (गांवां):जिला कृषि पदाधिकारी, गिरिडीह के आदेशानुसार बुधवार को ग्राम पंचायत पिहरा पश्चिमी में पंचायत के किसानों के लिए ड्रिप सिंचाई हेतु प्रेरित किया गया। उन्हें बताया गया की कैसे कम पानी में अधिक उपज प्राप्त कर सकते हैं।

कैम्प के लिए प्रतिनियुक्ति जनसेवक सामुएल मुर्मू ने बताया की इस उपकरण के माध्यम से किसानों को सिंचाई में आसानी होगी। उन्हें अधिक से अधिक फसल उपजाने में सहयोग मिलेगा। इसके लिए सरकार के द्वारा किसानों को प्रतिशत की सब्सिडी पर सिंचाई उपकरण मुहैया कराया जाएगा। इससे संबंधित आवश्यक दस्तावेज के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

मौके पर उपस्थित एटीएम मो इरफान अंसारी ने किसानों को इस उपकरण के उपयोग के बारे में बताया तथा उपकरणों को प्राप्त करने के बाद किसानों को कृषि कार्य मे भी सहयोग प्रदान किया जाएगा।
कैम्प की अध्यक्षता ग्राम पंचायत पिहरा पश्चिमी के मुखिया अमित कुमार के द्वारा किया गया। मुखिया ने बताया की पंचायत में सुखाड़ की स्थिति को देखते हुए सिंचाई के लिए यह पद्धति उपयुक्त है। इससे कम पानी में अधिक उपज प्राप्त कर सकते हैं । उन्होंने कहा कि किसानों के प्रति सजग है तथा किसानों के सहयोग के लिए हमेशा तैयार है। हरसंभव किसानों का सहयोग पंचायत स्तर पर मिलेगा।
कैम्प में जनसेवक शसामुएल मुर्मू, मो इरफान अंसारी, उपमुखिया संदीप गुप्ता, दीपक कुमार, शिवनंदन प्रसाद यादव, रविन्द्र प्रसाद यादव, सुखदेव प्रसाद यादव, सरयू प्रसाद यादव, राजेन्द्र प्रसाद साव, चितरंजन प्रसाद यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव एवं दर्जनों किसान उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
