• Sun. Feb 15th, 2026

पिछले 9 माह से नैयूम अंसारी है गुम,खिलोना लाने गया कोलकाता,लेकिन आज तक नही लौटा,पत्नी सरकार से उसे खोजने के गुहार लगाने पहुंची रांची

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 3, 2024

 

 

रांची जिला के नरकोपी थाना क्षेत्र के नरकोपी गांव के एक युवक अपने घर से 26/12/23/ को खिलौना लेने जाने की बात कह कर कलकत्ता निकले थे।

लेकिन अब लगभग 8से 9माह बीत जाने के बाद भी पति नैयूम अंसारी उम्र लगभग 33साल घर नहीं लौटा है।

 

इस पुरे मामले में पत्नी शहिना खातुन ने 7 माह पूर्व नरकोपी थाना में लिखित आवेदन दे कर अपने पति नैयूम अंसारी को खोज बीन करने का दे चुकी है।

परंतु अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाने से पत्नी वा बच्चे सहित पुरा परिवार काफी परेशान हैं।

 

आज थक हार कर पुरे घटनाक्रम को लेकर पत्नी शहिना खातुन गुमला आई तथा मजदूर संघ C.F.T.U.I. झारखंड प्रदेश सचिव जुम्मन ख़ान एवं गुमला जिला टीम को इसकी जानकारी लिखित आवेदन दे कर देते हुए अपने लापता पति नैयूम अंसारी को खोजने में सहयोग करने की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार नैयुम अंसारी 26/12/2023/ से लापता है कुछ दिनों तक पति पत्नी और बच्चों से फोन पर बात चीत भी किया करते थे लेकिन अचानक कुछ दिन बाद फोन बंद बता रहा है। और ना ही कोई हाल खबर है जिसे पत्नी काफी परेशान हैं।

 

इधर इस पुरे घटनाक्रम को सुनने के बाद मजदूर संघ सीएफ टी यु आई प्रदेश सचिव जुम्मन ख़ान ने कहा कि हम इस पुरे मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए लापता युवक को खोज बीन कराने की पुरी कोशिश करेंगे। उम्मीद है कि लापता नैयुम अंसारी जल्द परिजनों तक पहुंच जाएंगे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *