• Mon. Feb 23rd, 2026

पार्टी की मजबूती और आगामी लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव को लेकर भी कई बिंदुओ पर चर्चा को लेकर वनभोज सह बैठक।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 12, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

जमुई झाझा-: पार्टी की मजबूती और आगामी लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव को लेकर भी कई बिंदुओ पर चर्चा को लेकर रविवार को भाजपा की ओर से यक्षराज स्थान समीप वनक्षेत्र में वनभोज सह बैठक का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता भाजपा नेता सुरेंद्र यादव ने किया। बैठक में उपस्थित वाणिज्य प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शैलेश कुमार नगर अध्यक्ष सूरज सिंह,प्रशांत सुल्तानियां,रघुनंदन साह,प्रसादी यादव,विजय अग्रहरी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। बैठक में पार्टी की मजबूती और आगामी लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव को लेकर भी कई बिंदुओ पर चर्चा की गई। भाजपा नेता सुरेंद्र यादव ने कहा कि हर बूथ पर पार्टी के लोग अपने अपने कार्यो को पार्टी के प्रति करे ताकि भाजपा हर बूथ पर पूरी तरह से मजबूती के साथ बना रहे। जिला संयोजक ने भी कहा कि हर बूथ पर नियुक्त पार्टी के पदाधिकारी लोगों के बीच पहुॅचकर पार्टी की खूबी और देश के पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा देश में किये गये विकास कार्य,जनकल्याणकारी कार्यो को लोगों के बीच रखने का काम करे। इसके अलावे आगामी लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में भी हमलोगों को पार्टी के प्रति पूरी तरह से समर्पित होकर पार्टी को आगे बढ़ाये।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *