श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने पीओके को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर रविवार को प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर रक्षा मंत्री ऐसा कह रहे हैं तो उन्हें करना चाहिए. ऐसा करने से कौन उन्हें रोक रहा है.

crescent ad

 

लेकिन वो यह भी याद रखें कि वे (पाकिस्तान) भी चूड़ियां पहने हुए नहीं हैं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास भी एटम बम है, यह हमें याद रखना चाहिए.

 

अफसोस इस बात का है कि वह एटम बम हमारे (जम्मू-कश्मीर) ऊपर ही गिरेगा.

गौरतलब है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को एक समाचार एजेंसी को दिए इंटरव्यू में कहा था कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) का भारत में विलय होकर ही रहेगा.

 

हालांकि, पीटीआई को दिए इंटरव्यू में राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत पीओके को वापस लेने के लिए सैन्य बल का इस्तेमाल नहीं करेगा. उनका कहना है कि कश्मीर में हुई प्रगति से आकर्षित होकर पीओके के निवासी खुद भारत का हिस्सा बनने के लिए इच्छुक होंगे.

 

उन्होंने जोर देकर कहा कि भविष्य में भारत के साथ विलय की मांग पीओके के भीतर से ही उठ सकती है, जिससे सैन्य हस्तक्षेप की जरूरत ही नहीं पड़ेगी. उन्होंने कहा कि पीओके हमारा था, है और रहेगा.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *