
*धनबाद :* उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री वरुण रंजन की अध्यक्षता में आज 5 एमटी क्षमता के सौर ऊर्जा चालित मिनी कोल्ड रूम के निर्माण के लिए चार पैक्स तथा क्ष वित्तीय वर्ष 2023 – 24 में नोडल पैक्स / व्यापार मंडल को कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराने के लिए चार पैक्स का चयन माननीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया।
5 एमटी क्षमता के सौर ऊर्जा चालित मिनी कोल्ड रूम के लिए कलियासोल प्रखंड के सिमुदान पैक्स (प्रस्तावित नाम उरमा पैक्स), निरसा प्रखंड के घाघरा पैक्स, बलियापुर के रघुनाथ पैक्स तथा टुंडी प्रखंड के केशका राजाभिट्टा पैक्स लिमिटेड का चयन किया गया।
वहीं नोडल पैक्स / व्यापार मंडल को कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराने के लिए तोपचांची के ब्रह्मणडीहा पैक्स, गोविंदपुर के गोविंदपुर पैक्स, बलियापुर के रघुनाथपुर पैक्स तथा निरसा के निराशा चट्टी पैक्स का चयन किया गया।
बैठक में माननीय विधायक टुंडी श्री मथुरा प्रसाद महतो ने शिक्षित बेरोजगार सहयोग समितियां को रोजगार उपलब्ध कराने तथा लोगों की राशि लेकर फरार हो जाने वाले पैक्स संचालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध किया।
सहयोग समितियां को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए उपायुक्त ने बीसीसीएल के साथ बैठक कर समस्या का समाधान करने का भरोसा दिया।
बैठक में उपायुक्त श्री वरुण रंजन, माननीय विधायक टुंडी श्री मथुरा प्रसाद महतो, माननीय विधायक झरिया के प्रतिनिधि श्री के.डी.पांडेय, जिला सहकारिता पदाधिकारी श्रीमती रूमा झा व अन्य लोग मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
