• Tue. Mar 17th, 2026

पलामू की पांच सीट पर कांग्रेस के 65 दावेदार! पूर्व मंत्री ददई दुबे, केएन त्रिपाठी समेत कई नेताओं ने दिया आवेदन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 5, 2024

 

*रांची :* झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारी में कांग्रेस पार्टी द्वारा संभावित उम्मीदवारों का चयन किया जा रहा और आवेदन मंगाए जा रहे हैं. हैरानी की बात ये है कि पलामू की पांच विधानसभा सीटों के लिए कांग्रेस के 65 नेताओं ने आवेदन दिया है. इस लिस्ट में दो पूर्व मंत्री भी शामिल है.

जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे नेताओं की दावेदारी भी बढ़ती जा रही है. कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए कई नेता लगातार दौड़ भी लगा रहे हैं. पलामू की पांच विधानसभा सीट से 65 नेताओं ने चुनाव लड़ने के लिए अपना दावा प्रस्तुत किया है.पलामू की डालटनगंज विधानसभा सीट से 19, बिश्रामपुर से 16, पांकी से 11, हुसैनाबाद से 12 और छतरपुर सीट सात कांग्रेस नेताओं ने अपना-अपना दावा प्रस्तुत किया है. डालटनगंज विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक, बिश्रामपुर विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे, पूर्णिमा पांडेय, बडू दुबे, पांकी विधानसभा सीट से पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह, गजाला प्रवीण, छतरपुर विधानसभा सीट से 20 सूत्री उपाध्यक्ष विमला कुमारी, हुसैनाबाद विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रवक्ता तौसीफ समेत कई लोगों ने अपना अपना दावा प्रस्तुत किया है. कांग्रेस पलामू की पांचों विधानसभा सीट पर तैयारी कर रही है. गठबंधन का पेंच बिश्रामपुर, छतरपुर और हुसैनाबाद विधानसभा सीट पर फंसा हुआ है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *