
रिपोर्ट, अरुण कुमार सैनी

पुटकी(धनबाद)पुटकी पर्यावरण बचाओ संघर्ष समिति के आमंत्रण पर शुक्रवार को धनबाद जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पूर्व जिलाध्यक्ष व वर्तमान में झरिया बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजीव शर्मा एवम उपाध्यक्ष शिवबालक पासवान अपने सहयोगियों के साथ पुटकी 13 व 17 नम्बर जंगल का भ्रमण किया और सभी ग्रामीणों के साथ एक आम सभा किया। ग्रामीणों ने अपनी सारी वस्तुस्थिती उनके समक्ष रखी। ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए झरिया बचाओ संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष शिवबालक पासवान ने कहा कि अब समय आ गया है कि एकजुट होकर हमें पूरे जिले में आंदोलन करने का समय आ गया है। साथ ही उन्होंने सैकड़ों की संख्या में उपस्थित महिलाओं को कहा कि मातृ शक्ति के आगे हर ताक़त कमज़ोर है और आप सभी लोंगो का ऐसा ही एकता रहा तो कोई ताकत पेड़ों को काटने का सोच भी नहीं सकता।उन्होंने कहा कि झरिया बचाओ संघर्ष समिति आप की इस आंदोलन का पूरी तरह से समर्थन करती है और हर तरह की लड़ाई मिलकर लड़ने को तैयार हैं। राजीव शर्मा ने कहा कि यहाँ से लेकर दिल्ली तक कि लड़ाई में मेरी समिति क़दम से क़दम मिलाकर साथ रहेगी। उन्होंने इस विषय पर डी सी साहब एवम संबंधित अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया।सभा में समाजसेवी मधुरेन्द्र, आज़ाद कृष्ण, जुगेश मण्डल, शिवनाथ भारती, पुटकी चैम्बर ऑफ कॉमर्स के हीरा शर्मा, मुर्तज़ा अंसारी, रामप्रताप शर्मा, मो. चांद परवेज़,निरंजन शर्मा,कृष्णा दुबे, रामजीत भगत,बिगन सिंह, टीपु खान, अजय भुइँया, श्रीमती अनिता देवी, सेम्फुल देवी, गुड़िया, साबरा,मीरा, फुलवा देवी,आदि सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
