• Thu. Feb 26th, 2026

पत्रकार विजय कुमार रजक की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 10, 2023

 

*पुटकी :* प्रेस क्लब कतरास के तत्वधान में ए टाइप स्थित पीबी एरिया गेस्ट हाउस में दैनिक अखबार के दिवंगत पत्रकार विजय कुमार रजक की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेस क्लब के अध्यक्ष इंद्रजीत पासवान एवं संचालन उमेश सिंह ने किया।

सर्वप्रथम उनके बड़े भाई श्री राम रजक एवं पुत्र अमन अभिषेक सहित सभी अतिथियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिहार ऑब्जर्वर के संपादक गणेश मिश्रा ने कहा कि पत्रकारों को उनके हक और अधिकार की लड़ाई एकजुट होकर लड़ने की जरूरत है। क्षेत्रीय पत्रकार कई अपने अधिकारों को अब तक नहीं जान पाए हैं, उनमें जागरूकता की जरूरत है।

साथ ही उन्होंने इस तरह के आयोजन के लिए आयोजन समिति को धन्यवाद दिया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रेस क्लब के अध्यक्ष इन्द्रजीत पासवान ने कहा कि कोरोना काल के प्रथम वा द्रित्रिय लहर के दौरान कुल 300 से अधिक पत्रकारो ने अपनी जान को गॉवाया था |  जिनमे अभी एैसे दर्जनो पत्रकार है जिनके परिजन को कोरोना से संबधित किसी भी तरह का कोई भी सरकारी लाभ  नही मिल पाया  जो काफी दुखद  है . इस अवसर पर पूर्व सांसद ददई दुबे, मुखिया कुसुम देवी, पूर्व पार्षद देवाशीष पासवान, ग्रामीण एकता मंच के अध्यक्ष रंजीत सिंह उर्फ बबलू सिंह, पूर्व उपप्रमुख रेणुका सिंह,अक्षयवर प्रसाद, बालेश्वर बाउरी, जितेश सिंह, शाहरुख खान, रामविलास राम, रामनाथ श्रीवास्तव,नवीन पासवान, राम भगत तांती,रऊफ शेख, पप्पू पासवान, सुरेंद्र भुईया के अलावे कतरास प्रेस क्लब के दर्जनो सदस्य उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *