• Thu. Mar 5th, 2026

पत्रकार ने अपने पुत्र के जन्मदिन पर पौधा लगाकर पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 19, 2024

 

बड़कागांव। प्रखंड के बी.एम. मेमोरियल स्कूल के उपनिर्देशक सह आजाद सिपाही के पत्रकार पिंटू कुशवाहा दिनकर एवं प्रीति कुमारी ने अपने प्रथम पुत्र सम्राट पृथ्वीराज के द्वितीय जन्मदिन पर शनिवार को छायादार व फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया। पिंटू कुशवाहा ने कहा कि प्राचीन काल से एक वृक्ष सौ पुत्र के समान कहा जाता रहा है। यदी हमें स्वस्थ रहना है तो पेड़-पौधों की रक्षा करना होगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने जीवन में कम से कम 1 से 2 पौधा अवश्य लगाये और पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने में अपना अहम भूमिका निभाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक वृक्ष मां के नाम का प्रयास शुरू किया है। जिसे सभी लोगों को मां के नाम एक पेड़ लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित करने में अहम भूमिका निभाए। आगे उन्होंने कहा कि हमारे घर के जितने भी सदस्य हैं सभी के जन्म दिवस के मौके पर एक-एक वृक्ष लगाते हैं। मौके पर प्रभु दयाल महतो, प्रोफेसर वासुदेव प्रसाद,गीता भारती,पिंटू कुमार,सोनम कुमारी,प्रिंस कुमार, निक्की कुमारी, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *