• Sun. Mar 22nd, 2026

पति के दीर्घायु को आज महिलाएं रखेंगी निर्जला व्रत

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 18, 2023

 

*तीज का त्यौहार है मधुर प्यार का, सच्ची श्रद्धा और विश्वास का, बिछिया पैरों में हो, माथे पर हो बिंदिया, हर जन्म में मिले मुझे ऐसा पिया हरतालिका तीज की शुभकामनाएं*

*धनबाद :* पति की लम्बी उम्र के लिए महिलाएं आज यानि 18 सितम्बर को निर्जला व्रत रखेंगी। इसके एक दिन पूर्व रविवार को शहर के चौक बाजार में सुबह से ग्राहकों खासकर महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी।
महिलाओं ने पूजन सामग्री के साथ फल व मिठाई के साथ सौंदर्य प्रसाधन की सामाग्रियों की जमकर खरीदारी की। वहीं चौक स्थित मीना बाजार में हाथों पर मेहंदी रचाने के लिए महिलाओं की भीड़ नजर आई। शहर के ब्यूटी पार्लरों में सजने संवरने का दौर पूरे दिन चलता रहा।
व्रत को लेकर शहर से कस्बा व गांव की दुकानों पर चलह-पहल नजर आयी। दुकानें खरीदारों की भारी भीड़ पटी रही। व्रत रखने वाली महिलाएं, पूजन सामग्री के साथ ही फल फूल व मिठाई की दुकानों पर मोल भाव कर खरीदारी करती दिखीं। वहीं व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए घर के पुरुष सदस्य मिष्ठान व छेना, अनरसा आदि की खरीदारी किए। चूकि उमसभरी गर्मी में निर्जला व्रत रखने के दौरान कमजोरी न होने पाए। कपड़ा आदि की दुकानों पर खूब खरीदारी हुई। दुकानदार बिक्री बढ़ने से काफी खुश नजर आए। लेकिन उमसभरी गर्मी ने सभी बेहाल थे।
*आज है हरताकिला तीज का त्योहार*
आज देशभर में काफी धूम धाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुहागिन महिलाओं का सबसे खास त्योहार माना जाता है हरतालिका तीज।
इस दिन सुहागन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। अखंड सौभाग्य की प्राप्ति और पति की दीर्घायु के लिए ये पर्व सुहागन महिलाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण है। तीज के मौके पर सुहागन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। इस व्रत को अन्य व्रतों की तुलना में सबसे कठिन माना जाता है, क्योंकि करीब 36 घंटे तक महिलाएं बिना कुछ खाए-पिए निर्जल व्रत रखती हैं। इसके अलावा कंवारी कन्याएं अच्छे वर की कामना के लिए तीज का व्रत रखती हैं। इस दिन व्रत रखने वाली महिलाएं सोलह श्रृंगार भी करती हैं। व्रक करने के साथ साथ महिलाएं अपनी सखी-सहेलियों को शुभकामना संदेश भी भेजती हैं। ऐसे में आप भी मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स, वॉट्सऐप स्टेट्स के जरिए सखी-सहेलियों हरतालिका तीज की बधाई दे सकती हैं।
*माथे पर बिंदिया,मांग में सुहाग की निशानी हो, हाथों में रची हो पिया के नाम की मेहंदी, हाथों में लाल रंग का चूड़ा हो,चुनरी रहे हमेशा लाल, होंठों पर मुस्कान हो, आप पर मां पार्वती और,भगवान शिव का आशीर्वाद हो। हरतालिका तीज की शुभकामनाएं


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *