• Fri. Feb 27th, 2026

पटना सहित प्रदेश के 13 जिलों में गुरुवार और शुक्रवार को की गई है लू की चेतावनी,लोग रहें सावधान

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 10, 2023

 

पटना सहित प्रदेश के 13 जिलों में गुरुवार और शुक्रवार को लू की चेतावनी जारी की गई है। बुधवार को राज्य के 17 जिलों में लू चलने की संभावना है। मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मंगलवार को पूर्णिया, शेखपुरा, खगड़िया और बांका उष्ण लहर (लू) की चपेट में रहे। प्रदेश का सबसे गर्म जिला शेखपुरा रहा। यहां का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के 16 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था।

इन जिलों में लू की चेतावनी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को नवादा, शेखपुरा, बांका, भागलपुर, खगड़िया और पूर्णिया जिला में उष्ण लहर (लू) की चेतावनी है। वहीं 10 और 11 मई को बक्सर, औरंगाबाद, नवादा, शेखपुरा, जमुई, बांका, भागलपुर, खगड़िया, पूर्णिया और अररिया में उष्ण लहर (लू) की चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही 11 और 12 मई को राजधानी सहित सीवान, बक्सर, औरंगाबाद, शेखपुरा, नवादा, जमुई, बांका, भागलपुर, खगड़िया, पूर्णिया और अररिया जिले में उष्ण लहर (लू) की आशंका जताई गई है।

अधिकतम तापमान में होगी दो से तीन डिग्री की वृद्धि

मौसम विश्लेषण के अनुसार एक चक्रवातीय परिसंचरण बांग्लादेश और उसके आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से औसत 0.9 किमी ऊपर बना हुआ है। वहीं पछुआ एवं उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह सतह से 5.8 किमी ऊपर तक बना हुआ है। जिसके प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा। राज्य के दक्षिणी एवं उत्तर पूर्व के भागों में उष्ण लहर (लू) की संभावना है। अगले तीन दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकांश जिलों के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस वृद्धि का पूर्वानुमान है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *