• Sun. Apr 5th, 2026

पचीस सूत्री मांगो को लेकर मुगमा एरिया के प्रबंधन के साथ बैठक

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 22, 2024
crescent ad

 

अंतर्कथा :संवाददाता
निरसा :आज गुरुवार को झारखंड कोलियरी श्रमिक यूनियन एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा अपने पचीस सूत्री मांगो को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता उमेश गोस्वामी ने मुगमा एरिया प्रबंधन को एक लिखित शिकायत दिया था!उस लिखित शिकायत को पाकर मुगमा एरिया प्रबंधन ने तुरंत राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला अध्यक्ष को वार्ता के लिये बुलाया!

इसीएल के महाप्रबंधक श्री आनंद कार्मिक प्रबंधक रति मोहन शर्मा एवं एरिया के सभी अन्य अधिकारियों के साथ 25 सूत्री मांगों को समर्थन में वार्ता हुई प्रबंधन ने सभी मांगों को गंभीरता पूर्वक लेते हुए कहा कि झारखंड कोलियरी श्रमिक यूनियन का मांग जायज है मजदूर हित एवं प्रबंधन कोलियरी एवं ग्रामीणों का समस्या मूल रूप से है जिसमें श्रमिकों के बच्चों को खेलने के लिए खेल सामग्री एवं ग्रामीणों को सी. आर. सी. के योजना के तहत काम करने आदि मांगों पर सहमति बनी श्री गोस्वामी ने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि एक माह के अंदर हमारे सभी मांगों निपटारा नहीं किया गया तो झारखंड कोलियरी श्रमिक यूनियन एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रबंधन के खिलाफ चरण बध तरीके से आंदोलन चलाया जायगा!

जिसकी सारी जिम्मेवारी प्रबंधन की होगी आवश्यकता पड़ने पर कोलियरी एवं एरिया को बंद भी किया जाएगा वार्ता में मुख्य रूप से यूनियन के केंद्रीय सचिव एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष उमेश गोस्वामी प्रखंड अध्यक्ष विमल गोराई एरिया सचिव प्रदीप महतो सत्यदेव शाह राजेंद्र सिंह कृष्ण महतो विमल मंडल शहीद कई कार्यकर्ता उपस्थित हुए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *