• Fri. Mar 6th, 2026

पंसस को फोन पर दी जान से मारने की धमकी

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jul 20, 2023

 

गावां प्रखण्ड अंतर्गत माल्डा पंचायत के पंसस अजित कुमार तिवारी को फोन पर एक व्यक्ति द्वारा गाली गलौज करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पंसस अजित कुमार तिवारी ने थाने में दर्ज रिपोर्ट में कहा है कि बुधवार की शाम लगभग 7:30 बजे 8260165512 नम्बर से फ़ोन आया व गाली गलौज करते हुए मुझे व मेरे परिवार को जान से मारने का धमकी देने लगा। उन्होंने गावां थाना में आवेदन देकर सुरक्षा का गुहार लगाते हुए मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने का मांग किया है।
मौके पर पंसस उमेश कुमार साव, प्रदीप चौधरी, पिंटू कुमार, दिनेश रजवार, उपप्रमुख प्रतिनिधि गणेश यादव, विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, बीजेपी मंडल अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद, अखलेश कुमार समेत कई लोगो ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द युवक को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करने का मांग किया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *