• Fri. Apr 17th, 2026

न्यूज़ अपडेट लखनऊ :पूर्वांचल में सपा को बड़ा झटका, पूर्वांचल के दो जनपदों में खासा प्रभाव रखने व बड़े जनाधार वाले ब्राह्मण नेता ने पार्टी छोड़ी

admin's avatar

Byadmin

Feb 18, 2022
crescent ad

(यूपी ब्यूरो)
लखनऊ: पूर्वांचल के बड़े ब्राह्मण नेता पंडित नन्दकिशोर मिश्र सपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए । वे कुशीनगर जिले के तमकुहीराज से दो बार विधायक रहे है।

2017 में टिकट कटने के बाद भाजपा छोड़ कर निर्दल चुनाव लड़ा था , तब बड़ी लहर के बाद भी हार गई थी भाजपा, दो वर्ष पूर्व सपा में हुए थे शामिल।उन्होंने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ लखनऊ भाजपा कार्यालय में सदस्यता ली है।

पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, ने दिलाई भाजपा की सदस्यता।

भाजपा नेताओं की माने तो पूर्व विधायक पंडित नन्दकिशोर मिश्र का पूर्वांचल के कुशीनगर व देवरिया जिले में अच्छा प्रभाव है, कई सीटों पर जीत दिलाने में निभा सकते है प्रमुख भूमिका

संघ और भाजपा के बड़े नेता भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर बीते एक सप्ताह से लगातार थे सम्पर्क में

भाजपा केंद्रीय नेतृत्व से सम्मानजनक वार्ता सफल होने के बाद सपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए पंडित नन्दकिशोर मिश्र।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *