• Mon. Apr 6th, 2026

न्यू एंजल होम स्कूल में दसवीं के बच्चों का विदाई समारोह आयोजित

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 7, 2024
crescent ad

 

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

 

जोरापोखर।मंगलवार को डिगवाडीह स्थित न्यू एंजेल्स होम स्कूल में कक्षा दसवीं के बच्चों का विदाई समारोह का उद्घाटन निदेशक मोहम्मद परवेज अख्तर ने दीप प्रज्वलित कर किया । प्राचार्य मोहम्मद आफताब आलम ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामना देते हुए परीक्षा के अंतिम चरण की तैयारी तनाव मुक्त होकर करने को कहा । साथ साथ यह भी कहा कि जिस तरह चिड़िया के छोटे बच्चे पंख निकालने के बाद अपने घोंसले को छोड़ कर खुले आसमान में उड़ते हैं ठीक उसी प्रकार बच्चे शिक्षा के पंख लगा कर अपने सुनहरे भविष्य की उड़ान भरने के लिए तैयार हैं ।

समारोह मे कुल 125 बच्चों को सम्मानित किया गया । इस अवसर पर सेराजी अंसारी को मिस्टर एंजेल और नन्दनी कुमारी को मिस एंजेल के खिताब से सम्मानित किया गया ।

बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने में अरमिश संध्या साइमा ज्योति जैनब सगिर कविता नियाज संजीव बबली सोनू विकाश और समस्त शिक्षक गण की अहम भूमिका रही ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *