• Fri. Feb 27th, 2026

नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर ठगे गयें यूपी के 7 युवक, संचालक फरार, पुलिस की चुप्पी

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jul 16, 2023

 

*गोबिंदपुर* । गोबिंदपुर लगातार बढ़ रही बेरोजगारी के दौर में ठगों की पौ बारह है बेरोजगारों को ठगने के लिए नित्य नए तरीके निकाले जा रहे हैं और उसके शिकार बेरोजगार शिक्षित युवक युवतियां हो रहे हैं जहां एक नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के चक्कर में यूपी से आए 7 युवक ठगी के शिकार बने अब अपना पैसा वापस मांगने के लिए पुलिस की शरण में पहुंचे हैं जहां पुलिस पूरे मामले की जांच करने की बात का कैमरे के सामने कुछ भी कहने से कतरा रही है ठगी के शिकार युवकों ने बताया कि सभी युवक यूपी के अलग-अलग जिलों से हैं इन्हें फोन के माध्यम से 15 से 18000 रुपये प्रति माह के जॉब का लालच दिया गया जब धनबाद पहुंचे तो नेटवर्क मार्केटिंग के चक्कर में फंस गयें महज एक वक्त का खाना देकर दिन भर काम करवाया जाता था जब उन्होंने इसकी शिकायत स्थानीय गोविंदपुर थाने में की तो दो युवकों का पैसा वापस किया गया जबकि अन्य युवकों का पैसा जो लगभग 124000 रुपये हैं वो अभी भी संचालकों ने नहीं दिया है और संस्थान बंद कर फरार हो गए हैं!


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *