• Thu. Mar 19th, 2026

निर्धारित वेतन की मांग को लेकर जनता श्रमिक संघ के बैनर तले मजदूरों ने महाप्रबंधक और ठेकेदार का किया पुतला दहन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 14, 2024

*धनबाद :* हाई पावर कमेटी द्वारा निर्धारित वेतन की मांग को लेकर लोदना क्षेत्र के 6/9 साइडिंग के मजदूरों ने जनता श्रमिक संघ के महामंत्री निर्देश पर बीसीसीएल के महाप्रबंधक और प्रबंधन खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया।

बता दे कि लोदना 10 के महाप्रबंधक मजदूर युनियन से वार्ता करने पहुंचे थे। मजदूरों ने बीसीसीएल और ठेकेदार खिलाफ नारेबाजी की। यूनियन ने नेताओ ने कहा कि 14 अगस्त को कोयला भवन में डीटी के साथ वार्ता होगी। आश्वासन के बाद दो दिनों से चल रही आंदोलन आज समाप्त हो गया। वार्ता में मजदूरों का हाजिरी बनाने की बात कही गई। इसके बाद दोनों जगह काम चालू हुआ।

काम चालू होने के बाद लोदना प्रबंधन ने राहत कि सांस ली है। बताते हैं कि लोदना क्षेत्र के 6/9 साइडिंग के मजदूरों का मुख्य मांग हाई पावर कमेटी का वेतन था जो काफी से आंदोलन के बाद भी नहीं दिया जा रहा था।

इसको लेकर मजदूर आंदोलन कर रहे थे और साइडिंग का काम ठप कर दिया। लोदना क्षेत्र के महाप्रबंधक निर्झर चक्रवर्ती ने मजदूरों से कहा कि कोयला भवन में डीटी के साथ वार्ता में ठेकेदार भी मौजूद रहेंगे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *