
संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा

निरसा हटिया मोड़ के समीप शुक्रवार को शाम फिर से हुई एक बड़ी सड़क दुर्घटना निरसा हटिया मोड़ में धनबाद की ओर से आ रही एक ट्रक संख्या डब्लू बि 45 5084 ने अनियंत्रित होकर कोलकाता की ओर से आ रही एक मारुति वैन संख्या जे एच 10 ऐ एक्स 4466 को जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी जोरदार थी कि करीब 500 मीटर की दूरी तक मारुति वैन को घसीटते हुए डिवाइडर से टकरा गई और मारुति वैन के परकच्चे उड़ गए वहीं उसी क्रम में एक हीरो स्पेलेंडर मोटरसाइकिल भी ट्रक के चक्के में फस गया जिससे मोटरसाइकिल के भी परकच्चे उड़ गए दुर्घटना में एक महिला सहित दो लोग घायल हुए। आनंन-फानन में भमाल पंचायत के मुखिया पति जोगेंद्र यादव व निरसा थाना के एएसआई सुबोध कुमार सिंह ने अपनी इंसानियत दिखाते हुए दोनों घायलों को हाथ से टांग कर निरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाएं जहां उन लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी घायलों को धनबाद पीएमसीएच रेफर कर दिया।बता की निरसा चौक पर हमेशा दुर्घटनाएं घटती रहती है अभी तक ना तो कोई जनप्रतिनिधि या पुलिस प्रशासन या किसी और पर इस और ध्यान है वही एक सबसे बड़ी समस्या है निरसा चौक से लेकर निरसा हटिया मोड तक लगे अतिक्रमण और रोड पर लगे ऑटो लोग फुटपाथ दुकान रोड पर ही लगा दिए हैं निरसा प्रखंड विकास पदाधिकारी को इसकी सूचना कई बार दिया गया परंतु इस और किसी पर ध्यान नहीं है दुर्घटना होने का सबसे मूल कारण है रोड पर लगे अतिक्रमण जब तक अतिक्रमण हटाया नहीं जाएगा तब तक निरसा में ऐसी दुर्घटनाएं घटती रहेगी।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
