• Tue. May 19th, 2026

निरसा-सिंदरी मोड प्रतिबंधित क्षेत्र में MPL हाइवा का अनधिकृत प्रवेश, सांसद प्रतिनिधि ने जताई नाराजगी

admin's avatar

Byadmin

May 19, 2026
crescent ad

संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा

:निरसा :निरसा जामताड़ा रोड से सिंदरी मोड तक प्रतिबंधित क्षेत्र में एमपीएल के हाईवे के अनधिकृत प्रवेश को लेकर सांसद प्रतिनिधि मधुरेंद्र गोस्वामी ने एमपीएल को पत्र लिखकर नाराजगी व्यक्ति की। श्री गोस्वामी ने पत्र में कहा कि एमपीएल के निर्माण के दौरान ही दुर्घटना हो गई थी जिसमें एक स्कूली बच्चों की मौत एवं एक बच्चा पूर्ण रूप से अपंग हो गया था, इसके बाद स्थानीय ग्रामीणो के आंदोलन पर जिला प्रशासन के निर्णय के अनुसार निरसा चौक से सिंदरी मोड तक एमपीएल के व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है, परंतु कुछ दिनों से कुछ असमाजिक किस्म के हाईवे चालकों द्वारा रात में हाईवे का प्रवेश करा दिया जा रहा है जिससे ग्रामीण काफी आक्रोशित है, ग्रामीणों के शिकायत पर सांसद प्रतिनिधि ने एमपीएल के कॉल लॉजिस्टिक्स हेड को पत्र लिखकर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने एवं अनाधिकृत रूप से प्रवेश करने वाले वाहन चालकों पर दण्डनात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *