• Mon. Mar 2nd, 2026

निरसा सताक्षी महिला मंडल मुगमा शाखा द्वारा आफिसर क्लब मुगमा में 45 असहाय गरीबों के बीच बांटी खाद्य सामग्री

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 23, 2023

 

संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा :
निरसा: सताक्षी महिला मंडल द्वारा बुधवार को आफिसर क्लब मुगमा में 45 असहाय गरीबों के बीच खाद्य सामग्री के रूप में चावल, सोयाबीन, चना एवं मच्छरदानी वितरण किया गया। जिसे बारी-बारी कर लाभुकों ने दिये गए थैले में रखा। जानकारी देते हुए शाखा की अध्यक्षा सीमा मिश्रा ने बताई कि सताक्षी महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमति पुष्पिता पंडा के निर्देशानुसार आज आफिसर क्लब मुगमा में जरूरतमंद गरीब काम करने वालो के बीच खाद्य सामग्री चावल, आटा, चना, सोयाबीन, मच्छरदानी का वितरण किया गया है।

इस बार बारिश का समय को देखते हुए विशेष रूप से मच्छरदानी दिया गया है। हमारी संस्था लगातार आसपास के गरीबो के बीच इस तरह की कार्यक्रम किया जाता है इसी बीच आज असहाय ग्रामीणों के बीच खादय सामग्री एवम जरूरतमंद सामान का वितरण किया गया। जिससे कि उन लोगों को मदद मिल सके।

मौके पर सताक्षी महिला मंडल मुगमा शाखा की राखी श्रीवास्तव, अमिता सिंह, पूनम पांडे, सुगम भूषण मौजूद थी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *