
नरेश विश्वकर्मा :संवाददाता

निरसा :: भारतीय जनता पार्टी ने हेमंत हटाओ झारखण्ड बचाओ को लेकर एक आक्रोश रैली निकाली, जो निरसा यज्ञ मैदान से होते हुए निरसा चौक , सीनेमा हाल मोड़ से निरसा प्रखंड कार्यालय पहुच, धरना मे तब्दील हुईं,. धरना मे मुख्य रूप से धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह, राजकुमार अग्रवाल, पिंटू सिंह, डब्लू बाउरी, बृहस्पति पासवान, संजय महतो, बप्पी चक्रवती, सुरेश भुईया, मौजूद थे.

कार्यक्रम कि अध्यक्षता बृहस्पति पासवान, व संचालन बांपी चक्रवती ने किया.कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए, सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि हेमंत सरकार लूट कि सरकार है, इस सरकार मे कोयला कि लूट चरम सीमा पर है, कोयला लूट के कारण कई लोगो कि जाने गई है, आये दिन निरसा क्षेत्र मर भू धसान हो रही है,भाजपा सरकार द्वारा महिला हित मे निकाली गई , एक रूपये मे रस्ट्रि का क़ानून हटा दिया, इस सरकार मे महिलाए असुरक्षित है, दुमका मे एक बेटी को ज़िंदा जला दिया गया,
इस सरकार मे अफसरों कि तानाशाही चलती है, बिना घुस के कार्यालय मे काम नही होती.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
