• Mon. May 11th, 2026

निरसा में गर्मी से पहले जल संकट से निपटने की तैयारी, उद्योग देंगे 8 टैंकर

admin's avatar

Byadmin

May 11, 2026
crescent ad

 

संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा

निरसा :संभावित गर्मी को देखते हुए अंचल अधिकारी निरसा विक्रम आनंद की अध्यक्षता में सोमवार को अंचल कार्यालय में निरसा क्षेत्र के औद्योगिक प्रतिष्ठानों के साथ बैठक कर टैंकर के माध्यम से विभिन्न गांवो में पेयजल आपूर्ति कराने का निर्देश अंचल अधिकारी ने दिया। एमपीएल ने चार टैंकर, इसीएल ने दो टैंकर, अंकुर बायोकेमिकल की ओर से दो टैंकर से जलापूर्ति पर सहमति बनी।

बैठक में उपस्थित सांसद प्रतिनिधि मधुरेंद्र गोस्वामी ने एमपीएल द्वारा निर्मित सोलर पानी टंकी जो बंद पड़े है उसे अभिलंब चालू कराने, इसीएल द्वारा अभी तक टैंकर का टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर नाराजगी व्यक्त की।

अंचलाधिकारी ने सभी प्रतिष्ठानों को 15 मई से जिलापूर्ति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। बैठक में अंचलाधिकारी विक्रम आनंद, प्रखंड विकास पदाधिकारी इंद्रलाल औहदार,सांसद प्रतिनिधि मधुरेंद्र गोस्वामी, प्रमुख आशा कुमारी दास,एमपीएल उदय कुमार सिंह, रश्मि पी लकड़ा,इसीएल चिरंजीव दास, संजीव कुमार, अंकुर बायोकेमिकल से सावन कुमार शर्मा आदि उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *