
संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा
निरसा :एक महीने से निरसा एन. एच. 19/के फलाई ओवर निर्माण काम बंद है, जिसको लेकर निरसा के विधायक अरुप चटर्जी और धनबाद सांसद ढूलु महतो दोनों मिलकर फलाई ओवर का निर्माण कार्य बंद करवा दिया है!और दोनों और से जुबानी जंघ चल रहा है और एक दूसरे पर आरोप प्रत्या रोप की झड़ी विछा दिया!सांसद ढूलु महतो ने निरसा के विधायक अरुप चटर्जी पर एक गंभीर आरोप लगाया था!की निरसा सिनेमा हाल के मालिक राजीव मिश्रा के जमीन को हड़प लिया है, जिसके कारण वह आत्म हत्या कर लिया है,

लेकिन आज मृतक राजीव मिश्रा के माँ और उसके भाई मृत्युंजय मिश्रा ने जब यह सुना की निरसा के विधायक अरुप चटर्जी पर धनबाद के सांसद ढूलु महतो ने जमीन हड़पने का बात कहा तो उन्होंने तुरंत अपने गांव विहार बाक़ा से तुरंत अपने माँ को लेकर निरसा पहुंचा और एक प्रेस के माध्यम से उन्होंने कहा की हमने खुद निरसा के विधायक अरुप चटर्जी को बेचा है!वह हमारे जमीन को जबरन नहीं लिया मृत्युंजय मिश्रा ने यह भी कहा हम तीनों भाई मिलकर उस जमीन को बेचा है

जिसमें हमारा भाई राजीव मिश्रा का भी उस कागज पर साइन किया हूआ है!इस लिये उन्होंने सांसद पर यह भी कहा की सांसद महोदय को कोई भी बात करने से पहले वह पूरी जानकारी ले लें!जब मिडिया ने उसके से पूछा की आपका बेटा राजीव मिश्रा क्यों फांसी लगा लिया था!इस सम्बन्ध में उन्होंने कुछ कहने से इंकार कर दिया!राजीव मिश्रा के भाई मृत्युंजय मिश्रा से पूछा गया की निरसा के संजय अग्रवाल को भी जमीन बेचा गया था!
उन्होंने साफ इंकार किया!कि संजय अग्रवाल को कोई जमीन नहीं बेचा गया था!और उन्होंने यह भी बताया की संजय अग्रवाल ने मूझे सूद के बतौर उन्होंने मूझे दस लाख रुपया दिया था!
परन्तु हमने जमीन बेचने के बाद उसे सारा रुपया वापस दे दिया था!मिश्रा ने जो जमीन बेचा वह किसी और के नाम से रजेस्ट्री किया है!यह बात मृत्युंजय मिश्रा ने ही गुप्त रूप से बताया है!
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
