• Fri. May 15th, 2026

निरसा- चिरकुंडा शहीद चौक पर भारतीय मजदूर संघ ने हिन्दू नववर्ष के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Apr 4, 2022
crescent ad

निरसा- चिरकुंडा शहीद चौक पर भारतीय मजदूर संघ के फैक्ट्री एवं पार्टी मजदूर के जिला अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम में भगवा तिरंगा झंडा लगभग 50 फीट के ऊपर निरसा की विधायक श्रीमती अपर्णा सेनगुप्ता एवं चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष डब्ल् बाउरी के द्वारा फहराया गया । उसके बाद शहीदों को माला अर्पण की गई । साथ ही साथ पत्रकार बंधुओं को अंग वस्त्र देकर तथा कलम देकर सम्मानित किया गया। आम जनता के बीच चना, गुड़, पानी इत्यादि बांटकर नव वर्ष मनाया गया।जिस कार्यक्रम में मुख्य रूप से धनबाद जिला भाजपा के अनिल यादव, दीपा दास, रानी सिंह, दुर्गादास, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रानी केराई, भारतीय मजदूर संघ के फैक्ट्री एवं पॉटरी मजदूर के संगठन मंत्री राज मिश्रा, विकास उपाध्याय, रवि शंकर शर्मा,अरविंद सिन्हा, गोपाल सिंह पवन शर्मा, लड्डू झा ,भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा से चिरकुंडा मंडल अध्यक्ष बूलन बाउरी, अजय बाउरी, सुमित बाउरी,भाजपा चिरकुंडा मंडल अध्यक्ष वापी सेनगुप्ता, भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष काशी साव, रंजीत पासवान, सोनू सिंह, चंदन यादव,पवन शर्मा इत्यादि सैकड़ों की संख्या में भारतीय मजदूर संघ तथा भाजपा के कार्यकर्ता एंव पदाधिकारी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *