• Thu. Feb 26th, 2026

निरसा के नया डांगा काली मंदिर में सेल्फी लेने पर स्कूली छात्रों के साथ की गयी मारपीट,फिर वीडियो बनाकर किया गया वायरल,मामला पकड़ा तूल,परिजन कही कानूनी कार्रवाई की बात

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 7, 2023

*निरसा के नया डांगा काली मंदिर में सेल्फी लेने पर स्कूली छात्रों के साथ की गयी मारपीट,फिर वीडियो बनाकर किया गया वायरल,मामला पकड़ा तूल,परिजन कही कानूनी कार्रवाई की बात*

रिपोर्ट:-नरेश विश्वकर्मा
निरसा के नया डांगा काली मंदिर से एक वीडियो वायरल हुआ हैं!जिसमे देखा गया हैं कि मंदिर के कमेटी के कुछ लोग एक लड़की और दो लड़को के साथ मारपीट कर रहे है।उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए हुए लपड़ झपड़ कर रहें है! यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और व्यूअर बच्चों के साथ यह करने वाले लोगों को कोस रहे है कि बच्चे सेल्फी ले रहे थे तो उनके साथ यह व्यवहार अमानवीय और नींदनीय है।

हालांकि ये सभी बच्चे और नावालिग हैं इसके वावजूद मंदिर कमेटी के लोगों का यह व्यवहार किया जाना और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना कहीं से भी एक सभ्य समाज का काम तो नही कहा जा सकता।बताया जाता है कि ये लोग मंदिर कमेटी के सदस्य हैं।पर यह जांच का विषय है परन्तु इस तरह के हड़कत करने वालों को अच्छे नागरिक और एक अच्छे अभिभावक नही कहा जा सकता है।बल्कि अच्छे अभिभावक की भूमिका निभाते हुए इन्हें इस पीड़ित बच्चों के अभिभावक को बुलाकर उसे सौपना और उसे समझाने की भूमिका निभाना चाहिए था।

मामला क्या हैं!

मामला हैं कि नया डांगा मंदिर में कुछ छात्र और छात्रा सेल्फी ले रहे थे!उन छात्र छात्रा को नहीं मालूम था कि उस मंदिर के चारो और सी सी टीवी लगा हुआ हैं!और सेल्फी लेने वालों का सारा तस्वीर कैद हो गया!

जब बताया जाता है कि मंदिर के कमिटी के कुछ लोगों ने सीसी टीवी में इसे सेल्फी लेते देखा तो वह स्थल पर पहुंचा और लड़के लड़की को डांटा फटकारा साथ में गुस्से में आकर उसे झपड़ भी लगाया जो कि वीडियो में देखा जा रहा हैं!

बच्चों को जलील करने वाले लोगों में से एक व्यक्ति हाथ में बैग लेकर मोबाइल से इस पूरे घटना का वीडियो भी बना रहा था!आखिर वीडियो बनाने वाला व्यक्ति कौन था! और इस तरह वीडियो वायरल कर इसे प्रताड़ित करने की जरूरत क्या थी इस पर पुलिस को स्वत्: सज्ञान लेकर कार्रवाई करना चाहिये।

इस पीड़ित लोगों के परिजनो को ने भी कार्रवाई करने की बात कही है।इस घटना के बाद पीड़ित बच्चे मानसिक तनाव में है और जान देने की बात कर रहे हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *