• Wed. Mar 4th, 2026

निजी स्वार्थ और पैसा कमाने के लिए पार्टी छोड़ने का चल रहा है ढोंग, पार्टी इनके विरुद्ध कार्रवाई करने वाली थी- बिशेश्वर नाथ चौबे

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 1, 2023

 

पंकज ठाकुर

बड़कागाँव। बड़कागाँव प्रखंड के कथित कांग्रेस कार्यकर्ता के इस्तीफ़ा देने के मामले पर प्रखंड कॉंग्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि निजी स्वार्थ के लिए पार्टी छोड़ने का ढोंग चल रहा है जिन्हें सिर्फ़ पैसा कमाना है और जनसेवा से कोई लेना देना नहीं है। गिरेंद्र प्रसाद का सम्मान करते हुए विधायक अंबा जी ने प्रतिनिधि बनाया था।
उनके विरुद्ध कई बार नापो एवं हरली पंचायत से नौकरी लगाने के नाम पर ग्रामीणों से पैसा लेने की शिकायत प्राप्त होने पर उनसे इस्तीफा ले लिया गया तो अब वे राजनीतिक स्टंट कर पार्टी छोड़ने का ढोंग कर रहे हैं ।
स्थानीय जनहित में काम ना कर इनके द्वारा निजी स्वार्थ में गलत तरीक़े से धंधा करने का काम किया जा रहा था। इसकी सूचना कांग्रेस कमिटी को भी दी गई थी।
प्रखंड कांग्रेस इन पर कार्रवाई करने की तैयारी में थी जिसकी इनको भनक लगी तो पार्टी छोड़ने का नाटक किया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *