
*धनबाद :* राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, भारत सरकार के उपाध्यक्ष अरुण हलदर, निदेशक संजय कुमार सिंह तथा अनुसंधान पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने मंगलवार को धनबाद के मधुबन थाना अंतर्गत ग्राम खरखरी के नारायण धौरा का दौरा किया।
दौरा के बाद सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता कर मीडिया कर्मियों से कहा कि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को सूचना मिली थी कि 7 नवंबर 2022 को नारायण धौरा में अनुसूचित जाति के सदस्यों के घरों, दुकानों में तोड़फोड़ की गई है। साथ ही वहां आगजनी करने एवं मारपीट व उत्पीड़न किए जाने की भी सूचना मिली थी। इस संदर्भ में आज घटना की स्थलीय जांच की एवं दस से अधिक पीड़ित परिवारों के सदस्यों से मिल का उनका पक्ष सुना गया। उनके साथ घटना की विस्तृत रूप से चर्चा की गई।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
