
बड़कागांव । प्रखंड के नापो पंचायत मे आजसू पार्टी का मिलन समारोह आयोजन किया गया जिसका अध्यक्षता आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष गौतम कुमार वर्मा और संचालन ओबीसी के प्रखण्ड अध्यक्ष कृष्णा साव ने किया। समारोह में बतौर मुख्य अथिति आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रौशनलाल चौधरी उपस्थित हुए। इस सम्मेलन समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने आजसू पार्टी की नीतियों सिद्धांतों और रौशनलाल चौधरी के कार्यशैली से प्रभावित होकर पार्टी मे अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए आजसू पार्टी मे विरजू कुमार और विमला देवी के नेतृत्व मे सैकड़ो लोग पार्टी मे सामिल हुए। सभी को मुख्य अतिथि रौशनलाल चौधरी ने पार्टी का पट्टा और माला पहनाकर पार्टी मे स्वागत किया।

मौके पर सभी नए सदस्यों को संबोधित करते हुए कहां की मैं बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के सभी वर्ग के जानते को विश्वास दिलाता हूं कि सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलूंगा और किसी भी वर्ग के लोगों का भरोसा टूटने नहीं दूंगा। आजसू पार्टी और मेरा सिर्फ एक ही लक्ष्य है बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र का समुचित विकास कर झारखंड में अव्वल बनाना। आगे उन्होंने कहा कि आज उसको का नाम सिर्फ विकास के नाम से जाना जाता है आप सभी देख सकते हैं जहां-जहां पर आजसू पार्टी के विधायक हैं वहां का विकास रेट सभी विधानसभा क्षेत्र से ऊपर रहता है।

——- इन लोगों ने लिया पार्टी की सदस्यता—
पार्टी का सदस्य लेने वालों में मुख्य रूप से बिरजू कुमार,विमला देवी,राहुल कुमार,सविता देवी,ममता देवी, आशा कुमारी,दीपा कुमारी,अनीता देवी,बबलू कुमार, ममता देवी 2, कृष्णा साव, बालमुकुंद साव, सुरेंद्र कुमार, कुंदन साव,अनिल साहू, देख लाल कुमार साव, दीपन साव, प्रकाश कुमार, संजय कुमार साहू, बीरबल कुमार साव,चुरामन साव,(डोकाटांड ) विकास कुमार,संदीप साहू, शिवदयाल कुमार, सोनू कुमार,अनिल ठाकुर,सुनील साव, रामदेव साव, विशाल कुमार, रामदेव दास, प्यारी कुमार साव, सविता देवी, उपेन्द्र कुमार, पुष्पा देवी, पूनम देवी, लीला देवी, सीताराम साव, सूरज कुमार, सुनीता देवी,सहित सैकड़ों लोगों ने रोशन लाल चौधरी के समक्ष आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।
पार्टी में शामिल होने वाले
सभी ने एक स्वर मे कहा की आने वाला विधानसभा चुनाव मे रौशनलाल चौधरी को विधायक बनाने मे पूरी ताकत झोंक देंगे। अब बड़कागांव रौशनलाल से ही रौशन होगा।
इस मौके पर केंद्रीय सदस्य राजा खान,जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र प्रसाद, जिला सचिव गिरेंद्र प्रसाद,प्रखंड अध्यक्ष गौतम कुमार वर्मा, ओबीसी के प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा साव,आजसू के वरिष्ठ नेता पप्पू प्रसाद मेहता, छोटू कुमार, कैशर आलम,आजसू के पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
