• Tue. Mar 24th, 2026

नापो में मगही काली पूजा का हुआ आयोजन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 10, 2024

 

 

पंकज ठाकुर

 

बड़कागांव l प्रखंड के नापोकला मे मगही काली पूजा का आयोजन किया। जिसके मौके पर भक्ति जागरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रौशनलाल चौधरी ने सर्वप्रथम माता काली की समक्ष माथा टेक कर क्षेत्र की जनता के लिए सुख समृद्धि और खुशहाली का कामना किया। तत्पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण करते हुए आयोजित जागरण कार्यक्रम का फीता काटकर उद्घाटन किया। मौके पर सभा को संबोधित करते हुए आजसू नेता रोशन लाल चौधरी ने माँ काली का आशीर्वाद लेते हुए क्षेत्र की खुशहाली की कामना किया। साथ ही उन्होंने कहा कि आज बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में माता काली आशीर्वाद का जरूरत है ताकि हमारा बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र तरक्की के राह पर चल सके। इस दौरान उनके साथ नापो पंचायत के मुखिया गणेश साव,आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य राजा खान,पूर्व मुखिया प्रतिनिधि चन्द्रिका साव, पूजा समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, सचिव पिंटू कुमार साव,कोषाध्यक्ष कैलाश साव,आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष गौतम कुमार वर्मा, प्रखंड प्रवक्ता तापेश्वर कुमार तापस, आजसू नेता पप्पू कुमार दांगी, आजसू के वरिष्ठ नेता वीरेंदर यादव,ओबीसी के प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा साव, कमल यादव, जग्गी महतो सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *