
गोविंदपुर में नागरिक समिति की स्वर्ण जयंती समारोह पत्रिका “संकल्प” के विमोचन एवं स्वर्गीय डॉ. मानस कुमार साहा जी की प्रतिमा के अनावरण समारोह का आयोजन बड़े ही गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग शामिल हुए।

इस अवसर पर धनबाद के लोकप्रिय सांसद ढुलू महतो, सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो, नागरिक समिति के अध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल, शरद दुदानी, डॉ. अनिल कुमार, किसन अग्रवाल,

पूर्व विधायक फूलचंद मंडल, बलराम साव समेत समिति के सभी सदस्य एवं अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह के दौरान स्वर्गीय डॉ. मानस कुमार साहा जी के सामाजिक, शैक्षणिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में समाज सेवा, शिक्षा, जनकल्याण और क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई। आयोजन ने लोगों के बीच एकता, सामाजिक समर्पण और प्रेरणा का संदेश दिया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
