• Tue. Feb 17th, 2026

नही थम रही विदेशी शराब का कारोबार ,जनशताब्दी एक्स्प्रेस से फिर मिला बीयर।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 12, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

जमुई झाझा-: झाझा रेलपुलिस को एक बार फिर गुप्त सूचना के आधार पर अप में बंगाल दिशा से रेलमार्ग के रास्ते बिहार में लाये जा रहे भारी मात्रा में शराब को बरामद करने में सफलता मिली है। इस बरामदगी में केन बियर को रेलपुलिस ने सर्च अभियान चलाकर अप हावड़ा पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस से खोज निकाल जब्त कर लिया। जानकारी में रेलथानाध्यक्ष बृंद कुमार द्वारा बताया गया कि इस गाड़ी में शराब तस्करी की सूचना प्राप्त हुआ जिसके बाद रेलपुलिस की गठित टीम उक्त गाड़ी के झाझा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या पर लगते ही सर्च अभियान चलाया गया इस दौरान इस गहन सर्च में कोच संख्या डी 3 में एक काला रंग का बैग और एक झोला लवारिस स्थिति में बरामद हुआ।जब इसे खोलकर देखा गया तो बैग और झोला में विदेशी शराब बियर भरा पड़ा था। इसमें अलग अलग ब्रांड का कुल 33 बोतल विदेशी शराब,तीन बोल बियर, और 80 पीस केन बियर बरामद हुआ। बरामद शराब बियर को जब्त कर रेलथाना में अज्ञात शराब तस्कर के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर रेलपुलिस अग्रिम कार्रवाई करने में जुटी गई और कहा कि हमारी नजर इस तरह के गतिविधि करने वालो पर लगी रहेगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *