• Mon. Mar 9th, 2026

नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने चलाया गया विशेष अभियान , भारी मात्रा में बरामद हुआ गांजा , साथ ही हुए तीन नशे के धंधेबाज गिरफ्तार*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 6, 2022

*नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने चलाया गया विशेष अभियान , भारी मात्रा में बरामद हुआ गांजा , साथ ही हुए तीन नशे के धंधेबाज गिरफ्तार*

धनबाद
झरिया । झरिया थानेदार पंकज कुमार झा ने अवैध धंधेबाजों के खिलाफ अभियान चलाया है । बीती रात झरिया थाना क्षेत्र के कोयरीबांध, बनियाहीर व भालगढा में छापेमारी कर भारी मात्रा में गांजा जब्त किया गया साथ ही तीन लोगों को पकड़ा गया है। पुलिस टीम जब्त गांजा की कीमत का आकलन करने में जुटी हुई है। विगत कुछ दिनों से झरिया शहर के चर्चित कोयरीबांध , बनियाहीर के अलावे भालगढा में अलग – अलग धंधेबाज बिहार से गांजा लाकर बेचने का गोरखधंधा चला रहे थे। धंधेबाजों द्वारा हर चौक चौराहे पर गांजा उपलब्ध कराया जाता था जिसकी गुप्त सूचना थानेदार को मिली। गांजा बेचने की बातों के सत्यापन होने के बाद एक पुलिस टीम का गठन कर छापेमारी की गई।लोगों का कहना है कि शाम ढलते ही झरिया के चिल्ड्रेन पार्क सहित चौक चौराहे पर नशेडियों का अड्डा बना रहता है। जिससे महिलाएं, स्कूली छात्राओं सहित राहगीर को कठिनाई का‌ सामना करना पड़ रहा है। इस सबंध में झरिया थानेदार पंकज कुमार झा ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर गांजा सहित तीन लोगों को पकड़ा गया है। मामले की जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें झरिया के अलावा सिंदरी, पाथरडीह, जोड़ा पोखर, बलियापुर, चास नाला आदि क्षेत्रों में गांजा तस्करी धड़ल्ले से जारी है।
——————————


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *