
नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
नवीनगर। औरंगाबाद जिले के नवीनगर में बुधवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देशभक्ति का उत्साह और जज्बा देखने को मिला। अभियान के तहत नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर भाग लिया।

पूरे यात्रा मार्ग पर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से वातावरण देशभक्तिमय बना रहा। तिरंगा यात्रा की शुरुआत नवीनगर थाना के समीप स्थित पंचदेव धाम से हुई। यहां से यात्रा बस स्टैंड, न्यू एरिया होते हुए जनकपुर पोखरा स्थित उच्च विद्यालय परिसर पहुंची। यात्रा में भारत माता की आकर्षक झांकी लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

जगह-जगह लोगों ने अपने घरों की छतों और दुकानों से तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। बच्चों ने हाथों में तिरंगा और देशभक्ति से जुड़े बैनर लेकर देशभक्ति गीत गाते हुए यात्रा में उत्साह का संचार किया। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य लोगों में देश के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर तिरंगा अवश्य फहराएं और अभियान को सफल बनाएं। तिरंगा यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी तैनात रहा। प्रशासन, नगर पंचायत और विद्यालयों के शिक्षकों के समन्वय से कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी ओमकार वैभव सिंह, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी किशोर भारती, अंचल अधिकारी परीक्षित कुमार चौबे, बीपीआरओ मुकेश कुमार, एमओ श्रीराम मिश्रा, नवीनगर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय, नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि बिपिन सिंह, एसआई राजू कुमार, शिक्षक धनंजय कुमार सिंह, सरोज कुमार, रमांजय कुमार सिंह, परिमल कुमार,
राजेश कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।तिरंगा यात्रा के समापन के दौरान भी लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। हजारों लोगों की सहभागिता ने यह संदेश दिया कि नवीनगर में राष्ट्रीय पर्व और राष्ट्रध्वज के प्रति लोगों में गहरा सम्मान और उत्साह है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
