• Sun. Mar 8th, 2026

नवनियुक्त कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष का भव्य स्वागत एकत्रित बिहार के पूर्व मंत्री कैलाश पति सिंह के आवास पर किया गया ।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 15, 2022

 

महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज नारायण भगत की अध्यक्षता में व महानगर उपाध्यक्ष गुड्डू सिंह के नेतृत्व में एकत्रित बिहार के पूर्व मंत्री कैलाश पति सिंह के आवास कदमा कस्तुरीखाप में कांग्रेस के नव नियुक्त ज़िला अध्यक्ष का भव्य स्वागत पुष्प गुच्छ व शाल देकर किया गया । इस अवसर पर कॉग्रेस ज़िला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने सभी उपस्थित लोगों का आभार और धन्यवाद प्रकट किया और उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझे जो जिम्मेवारी दी है उसका निर्वहन इमानदारी पूर्वक और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के साथ सामंजस्य बैठाकर संगठन को मजबूत करूंगा ।इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार का भी स्वागत किया गया इन्होंने संगठन की बारीकियों को समझाया और संग़ठन को मजबूत करने पर बल दिया । इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी डॉ आर सी प्रसाद मेहता ने कहा कि आने वाला विधानसभा चुनाव व लोकसभा चुनाव में हज़ारीबाग़ में पार्टी का परचम फहरेगा ।इस अवसर पर नव नियुक्त ज़िला मीडिया प्रभारी निसार खान का भी स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया ।इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे जिनमे वरिष्ठ कांग्रेसी इंटक के जिला अध्यक्ष मिथलेश दुबे,संजय गुप्ता,राजू चौरसिया,मकसूद आलम,प्रदेश प्रतिनिधि व बरकट्ठा विधानसभा के डॉ प्रकाश कुमार,इंटक के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष साजिद अली खान,कजरू साव,मंसूर आलम,दिलीप रवि ,युवा ज़िला अध्यक्ष प्रकाश यादव, कृषि प्रकोष्ठ के ज़िला अध्यक्ष ज्ञानी मेहता स्वास्थ्य प्रकोष्ठ के ज़िला अध्यक्ष डॉक्टर प्रणय सिन्हा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तस्लीम अंसारी उर्फ दरोगा,उधोग प्रकोष्ठ के शुभम शर्मा,पंचायती राज्य के जिला अध्यक्ष उदय साव, सेवादल के बबलू कुशवाहा ,बिनोद यादव,पदमा बीस सूत्री अध्यक्ष संजय यादव, कृष्णा किशोर प्रसाद,परवेज अहमद,तस्लीम अंसारी,मुंगेश्वर चौधरी, अजय मेहता,एडवोकेट इजहार ,गुड्डुन बाबा,अविनाश सिन्हा,आशीष श्रीवास्तव,कोमल राज,मनीषा टोप्पो,गुंजन सिंह,रवि सिंह,रितेश तिवारी,शुभम जायसवाल,उधोग प्रकोष्ठ के बड़कागांव के प्रखंड अध्यक्ष राजेश गुप्ता ,मुक्कू पासवान,मो खालिद सहित सेकडो कार्यकता व वार्ड वासी उपस्थित हुए मंच संचालन महानगर उपाध्यक्ष डॉ दीपक बन्धु किया और धन्यवाद ज्ञापन महानगर उपाध्यक्ष गुड्डू सिंह ने किया ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *