• Sun. Mar 15th, 2026

नव युवा शक्ति संगठन समिति के द्वारा गरीब बच्ची की विवाह मे किया  आर्थिक मदद

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 17, 2023

 

बलियापुर: करमाटांङ  में रहने वाली माला देवी पति राजु रवानी के सुपुत्री कुमारी खुशबु की शादी में नव युवा शक्ति संगठन समिति ने आर्थिक सहयोग किया।  अत्यंत गरीब है।  माला देवी अपनी बच्ची की शादी मे मदद के  लिए नव युवा शक्ति संगठन समिति से लिखित आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई थीं। संगठन अध्यक्ष मनोज महतो ने  कुमारी खुशबु के परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त किया। साङी, 25 किलो चावल, आटा 26 किलो आलू 30 किलो,चना दाल 10 किलो, प्याज 10किलो, एवं अन्य खाद्य सामग्री देने का कार्य किया। आगे भी  अपने स्तर से हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया । मनोज महतो ने कहा कि आज हम सब नवविवाहित बच्ची के परिवार वाले को एक छोटा सा सहयोग कर इनके दुःख को बांटने का प्रयास किए है और आगे भी करेंगे।  मौके पर झामुमो  के पूर्व केंद्रीय सदस्य जग्गू महतो, समाजसेवी अजय मंडल, संगठन सदस्य राजेश शर्मा, सुभाष श्रीवास्तव, रंजीत महतो,हेंमत रवानी,दिलीप महतो,गोपाल रवानी,धीरेन रवानी आदि मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *