• Thu. Mar 12th, 2026

नयाटांड में आपकी योजना, आपकी सरकार,आपके द्वार शिविर में 715 मामले आए 307 हुए निष्पादन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 13, 2023

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव‌। बड़कागांव प्रखंड के नयाटांड पंचायत भवन में आपकी योजना, आपकी सरकार,आपके द्वार शिविर का आयोजन मुखिया लीलावती देवी की अध्यक्षता में की गई। शिविर का संचालन प्रखंड को- ऑर्डिनेटर आशीष कुमार द्वारा किया गया। शिविर उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल, मुखिया लीलावती देवी, प्रमुख फुलवा देवी एवं पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। शिविर को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वार संचालित योजना गांव तक पहुंचाने के लिए इस प्रकार की शिविर आयोजित हो रही है। शिविर में अधिक से अधिक लोग उपस्थित होकर योजना का लाभ उठा रहे हैं। जो मामले तत्काल निष्पादन नहीं किया जा रहा है वह हर हाल में संबंधित विभाग द्वारा बहुत जल्द निष्पादन की जाएगी। इस पंचायत के कई गांव विस्थापित है बावजूद अधिक से अधिक योजनाएं क्रियान्वयन करने का प्रयास किया जाएगा।शिविर में कुल 715 मामले आए जिसमें ऑन द स्पॉट 307 मामले निष्पादन किए गए। जबकि 408 मामले को संबंधित विभाग को अग्रसारित किया गया। इसमें 347 अबुआ आवास योजना, सर्वजन पेंशन 17,पशु शेड 10,बिरसा सिंचाई कूप 6, धोती साड़ी योजना से 110 वितरण किया गया,वहीं कंबल वितरण 35, स्वास्थ जांच एवं दवा वितरण 45,नेत्र जांच 2, 25 जॉब कार्ड का वितरण, जाति प्रमाण पत्र 2,आय प्रमाण पत्र 1, अन्य आवेदन प्राप्त हुआ।मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी रवि रंजन, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी भास्कर राज, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उमाशंकर प्रसाद, प्रखंड को ऑर्डिनेटर आशीष कुमार, बीपीओ अरुण पासवान, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका अनुराधा पासवान, मुखिया प्रतिनिधि अजीत महतो भाजपा के पूर्वी मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो पवन कुमार,आनंद कुमार,विवेक कुमार, आनंद कुमार,सहिया साथी,सहिया दीदी,आंगनबाड़ी सेविका सहित स्वास्थ्यकर्मी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *