
पंकज ठाकुर
बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड के प्रसिद्ध एवं अंतिम तथा ऐतिहासिक नयाटांड मंडा मेला का शुभारंभ शुक्रवार को झामुमो नेता, हजारीबाग जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी संजय करमाली ने फीता काटकर किया।

उद्घाटन के बाद उन्होंने श्रद्धालुओं को मंडा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए इस पर्व को सामाजिक समरसता, आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बताया।संजय करमाली ने कहा कि मंडा मेला लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। यह पर्व हमारी पारंपरिक संस्कृति, सभ्यता और धार्मिक आस्था को जीवंत बनाए रखने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि ऐसी परंपराएं समाज में प्रेम, भाईचारा और आपसी सौहार्द को मजबूत करती हैं

। उन्होंने सभी से मंडा पूजा की इस गौरवशाली परंपरा को आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित रखने तथा हर वर्ष शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।उद्घाटन समारोह के बाद संजय करमाली ने मंच से एक भक्तिमय धार्मिक गीत का भरपूर मनोरंजन लिया। मधुर गायन से पूरा पंडाल भक्तिरस में सराबोर हो गया। उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया और उनके धार्मिक एवं सांस्कृतिक जुड़ाव की सराहना की।
इस दौरान मंडा पूजा के भक्तों ने दहकते अंगारों पर चलकर तथा नुकीली कीलों के अनुष्ठान के बाद 51 फीट ऊंचे लट्ठ पर परिक्रमा कर अपनी अटूट आस्था और श्रद्धा का परिचय दिया। नयाटांड सहित आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेले में शामिल हुए।
कार्यक्रम का आयोजन नयाटांड मंडा पूजा समिति द्वारा किया गया तथा मंच संचालन शिक्षक विनोद कुमार महतो ने किया। मौके पर समिति अध्यक्ष केदार प्रसाद दांगी, उपाध्यक्ष सतीश दास, सचिव पोखन राणा, कोषाध्यक्ष महेश सिंह राजपूत, मनोरंजन मंत्री मुरली महतो, संयोजक दीपु नायक, सतनारायण नायक,इंद्रदेव नायक, रूदेश नायक, पप्पू कुमार, तुलेश्वर राम, राजकुमार करमाली, जगतपाल ठाकुर, जनार्दन ठाकुर उपमुखिया विजय राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
