• Wed. Mar 25th, 2026

नगर केसरवानी वैश्य समाज बरही द्वारा लगाया गया रक्तदान शिविर

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 23, 2024

 

नगर केशरवानी वैश्य समाज द्वारा अपने सम्मेलन प्रत्येक वर्ष रक्तदान शिविर लगाकर समाज के बीच एक अच्छा संदेश दिया जाता रहा है निर्मल जैन

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 23 फरवरी को नगर केसवानी वैश्य समाज द्वारा अपने तीस वे सम्मेलन में वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन एवं शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के सहयोग से थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन केसरी आश्रम बरही में किया गया ।शिविर का उद्घाटन वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन केशरवानी समाज के अध्यक्ष बलराम केसरी महामंत्री महेंद्र केसरी कोषाध्याय काशी केसरी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया शिविर का शुभारंभ नंदकिशोर साव एवं अभिषेक कुमार केसरी द्वारा रक्तदान करके किया गया तत्पश्चात जय प्रकाश केसरी लकी कुमार केसरी सुबोध केसरी नीरज कुमार केसरी पप्पू कुमार केसरी अमित कुमार केसरी रंजीत कुमार केसरी आदि अनेक रक्तदाताओं ने रक्तदान कर के मानवता का परिचय दिया रक्तदान के पश्चात वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन ने समस्त रक्त दाताओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके इस नेक कार्य के लिए बहुत-बहुत साधुवाद किया साथ ही आयोजकों एवं रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया केसरवानी समाज द्वारा चलाए गए इस तरह के कार्य से कार्य से अन्य समाज को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। शिविर को सफल बनाने में वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन दिलीप केसरी नगर केशरवानी समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य गण मेडिकल कॉलेज के टेक्नीशियन शमशाद पूनम कुजूर गोपाल कुमार अजीत कुमार शशि कुमार सनी कुमार सोनू कुमार का विशेष सहयोग रहा


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *