• Fri. Mar 13th, 2026

नगर आयुक्त ने चुंगी वसूले जाने वाले स्थानों का किया निरीक्षण।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 24, 2022

 

नगर निगम हजारीबाग क्षेत्र में व्यवसायिक वाहनों के प्रवेश पर प्रवेश शुल्क की वसूली हेतु बंदोबस्त की गई है। प्रवेश शुल्क के लिए 11 स्थान निर्धारित है जिसमे अभी 6 स्थान पर शुरू किया गया है। ये 6 स्थान है:-सिरसी नदी से सिरसी चौक तक, कूद रेलवे ब्रिज के पास, पेलावल यूनियन बैंक के पास, बाजार समिति के पास, नूतन नगर चौक के पास तथा क्षितिज हॉस्पिटल के पास। नगर आयुक्त द्वारा उक्त स्थलों का निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। चुंगी स्थल पर सभी कर्मचारियों को यूनिफॉर्म पहनने को कहा गया है, सभी को आई कार्ड रखना है, वहां बिजली -पानी की उचित व्यवस्था होनी चाहिए,साथ ही साथ सभी अलग-अलग वाहनों के प्रकार के लिए रेट चार्ट लगाना अनिवार्य है,वहाँ सी सी टी वी कैमरा लगाना है ,फर्स्ट एड की व्यवस्था रखनी होगी। साथ ही साथ नगर आयुक्त ने यह भी निदेश दिया कि इस कार्य के लिए ज्यादा से ज्यादा कर्मी डेपुट करे तथा यह भी सुनिश्चित करे कि वहाँ ट्रैफिक जाम न हो। निरीक्षण के दौरान नगर प्रबंधक सह नोडल पदाधिकारी श्री विकास मंडल कनीय अभियंता श्री संजय सिंह, प्रधान सहायक श्री निरंजन सिंह, तथा सहायक श्री विनय कुमार उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *