• Sat. Feb 28th, 2026

नई दिल्ली: सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक का निधन हो गया है

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 15, 2023

तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें आज दिल्ली एम्स ले जाया गया था. लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बिंदेश्वर पाठक के करीबी सहयोगी ने बताया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था.

सहयोगी ने बताया कि पाठक ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुबह राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उसके तुरंत बाद गिर गए. इसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स ले जाया गया. जहां दोपहर 1.42 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

बिंदेश्वर पाठक को स्वच्छता के लिए कई पद्म पुरस्कार सहित कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं.

देशभर में सुलभ इंटरनेशनल के करीब 8500 शौचालयों और स्नानघर हैं. सुलभ इंटरनेशनल के शौचालय के प्रयोग के लिए 5 रुपये और स्नान के लिए 10 रुपये लिए जाते हैं. जबकि कई जगहों पर इन्हें सामुदायिक प्रयोग के लिए मुफ़्त भी रखा गया है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *