• Thu. Mar 5th, 2026

धरना प्रदर्शन कर रूपये मांगे जाने आरोप, ग्रामीण ने कहा वंशावली के नाम पर होती मांग।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 23, 2024

 

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

जमुई झाझा- : ग्रामीणों ने परेशान होकर धरना प्रदर्शन कर रूपये मांगे जाने आरोप लगाते हुए कहा वंशावली के नाम पर मांग की जा रही है।मामले को लेकर मंगलवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन करते हुये अपनी मांगों को ग्रामीणों ने रखने का काम किया।प्रदर्शन की अगुवाई जिप सदस्य प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह की अगुवाई मे हुआ है।मौके पर मौजूद धमना पंचायत रहने वाले रामदेव कुमार रजक,सौदागर रजक,कैलू रजक आदि ने बताया कि हमलोग क्रमशःवंशावली बनाने के लिये बीते दो माह से प्रखंड कार्यालय परिसर का चक्कर काट रहे लेकिन हमलोगों का वंशावली नही बनाय जा रहा है और ग्राम पंचायत धमना के कर्मचाी रामविभिषण यादव द्वारा पचास हजार रूपये नेट पर नाम चढ़ाने के लिये मांगता है।रूपये नही दिये जाने पर हमलोगों का वंशावली नही बनाया जा रहा है।लोगो ने बताया कि एक जमीन का हिस्सेदार कई लोग है और हमलोग उस जमीन को अपने हिस्से मे बांटना चाहते है जिसके लिये वंशावली आवश्यक है।वही जिप सदस्य प्रतिनिधि ने कहा कि इस मामले को लेकर सीओ से संपर्क किया गया तो सीओ ने मामले में संज्ञान लेने की बात करते हुये लोगो को बिचैलियों के उपर कार्रवाई किये जाने की बात बताया।दूसरी ओर धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों ने जिप सदस्य से इसकी पूरी जानकारी दिया तो जिप सदस्य ने इस संदर्भ में जिलाधिकारी जमुई को पत्र मेल करते हुये कर्मचारी और उसके साथ अजय यादव पर ग्रामीणो के द्वारा लगाये जा रहे आरोप का जिक्र किया और मामले की जांच कर दोषियो के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *